सोनभद्र। जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.12.2025 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज मय टीम द्वारा वैवाहिक विवाद से जुड़े कुल तीन दंपतियों की समस्याओं को सुना गया। काउंसलिंग के दौरान परिवारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया और आपसी मतभेदों को दूर करने हेतु प्रेरित किया गया। परिणामस्वरूप सभी तीन दंपति आपसी सहमति एवं सौहार्द के साथ पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए।इसके अतिरिक्त दो प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित की गई, जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से विस्तृत काउंसलिंग की जाएगी। महिला थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी दंपतियों को पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा परस्पर सम्मान एवं समझ बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया। अंत में पुलिस टीम द्वारा सभी दंपतियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Author: Pramod Gupta
Hello









