सोनभद्र। हाथीनाला दुद्धी मार्ग स्थित रजखड़ घाटी में अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक ट्रक (UP63 T6441) के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुँची। जांच में पाया गया कि ट्रक में ऊपर से चावल की बोरियाँ लदी थीं, जिनके नीचे पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की विशाल खेप छिपाई गई थी। ट्रक के पलटने से तिरपाल फट गया और कई बोतलें टूटकर आसपास बिखर गईं। पुलिस ने तत्काल आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की। जांच में McDowell No.1 एवं Royal Challenge ब्रांड की कुल 326 पेटियाँ और 169 प्लास्टिक बोरियाँ मिलीं, जिनमें 15,669 बोतलें (5960.265 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹50 लाख तथा ट्रक की कीमत ₹15 लाख, कुल ₹65 लाख आँकी गई है।ट्रक के केबिन से बरामद बिल्टी, टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में दर्ज वाहन संख्या वास्तविक वाहन संख्या से भिन्न पाई गई, जिससे तस्करी की संगठित साज़िश की पुष्टि हुई। मौके पर चालक व संबंधित व्यक्ति फरार मिले, जिनकी तलाश जारी है। घटना के संबंध में थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 308/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक नाम/पता अज्ञात, ट्रक मालिक रविन्द्र नाथ यादव पुत्र दुधनाथ यादव निवासी खरैला सराय पलटू थाना गम्भीरपुर आजमगढ़, Shree Ram Enterprises, Flat No.376, 1st Floor, Gali No.7, Samaypur (D.L.), Krishna All India Transport Packers & Movers, Shop No.3, Opp. Park View, Ashok Vihar Phase-III, Delhi – 110052 (मो. 9899077910, 9971577910) गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित पुलिस उ0नि0 हरिकेश राम आज़ाद प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, उ0नि0 जयशंकर राय प्रभारी चौकी अमवार, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 गनी शाह, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, हे0का0 विनय चन्द भारती, हे0का0 अमरजीत कुमार दुद्धी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









