सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बीती रात विभिन्न थानों व पीआरवी यूनिट्स की आकस्मिक चेकिंग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और तत्परता का गहन निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा वाहन चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें और हर सूचना व आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 296









