December 14, 2025 1:52 pm

पोल से बाइक सवार भिड़े एक कि मौत एक गम्भीर ट्रामा रेफर

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के बैढन मार्ग पर सीआईएसएफ कालोनी के पास महुआ बारी में सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गम्भीर अवस्था में एनटीपीसी के धन्वंतरि हॉस्पिटल बीजपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने धतूरा टोला बरवा थाना बैढ़न निवासी 21 वर्षीय राजू बियार को मृत घोषित कर दिया।दूसरे युवक मुड़ी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय राजू पुत्र लंगड़ की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढन रेफर कर दिया गया।बताया गया कि दोनों युवक किसी कार्यक्रम में एमपी के गोभा गाँव आए थे और किसी अपने साथी को छोड़कर बीजपुर से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पंचनामा कर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!