December 14, 2025 1:52 pm

करंट की चपेट मे आने दे किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों मे मचा चीखपुकार

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में बुधवार को ग्यारह हजार बोल्टेज तार टूटकर गिरने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पुत्र धर्म सिंह उम्र 13 वर्ष के घर से सटे हुए नमामि गंगे की तार गई थी। बुधवार सुबह सवा पांच बजे जब तार गिरी तो घर के पास ही रखी हुई पुआल में सबसे पहले आग लग गई जिससे बाहर निकलते ही रामप्रसाद की पैर से टच हो गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कंपोजिट विद्यालय चौंना का छात्र था मृतक अपने पिता का दो भाईयों में छोटा भाई था। मां फूलमती देवी की लगभग दस वर्ष पूर्व ही मौत हो गई थी। मौत की जानकारी होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। आग लगने की घटना से आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर आग बुझाने में मदद की। मृतक के पिता ने ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल के सूचना दी।स्वजनों ने डायल 112 तथा एंबुलेंस के माध्यम से बभनी सीएचसी ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर शव को पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बभनी पुलिस ने अग्रीम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!