सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कई लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों के अनुसार गांव निवासी सुनील पाल के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें पास्टर रामू प्रजापति उनकी पत्नी रिंकी एक अन्य बाहरी व्यक्ति सहित लगभग एक दर्जन लोग मौजूद थे। इसी दौरान कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम का विरोध किया और इसकी सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों को कोतवाली ले आई। शिकायतकर्ताओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।भाजयूमो जिला मंत्री शिवम राजपूत ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग स्थानीय महिलाओं को आगे कर धमकी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। उनका कहना है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









