सोनभद्र (दुद्धी) रेलवे स्टेशन मोड़ के पास आज मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो ने बाईक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गर्भवती महिला सहित अन्य दूर जा गिरे।घटना देख राहगीरों ने एम्बुलेंस के माध्यम से गर्भवती सहित अन्य चोटिल लोगों को सीएचसी पहुंचाया वही बोलेरो घटना स्थल पर खड़ी रही। घटना के बाबत चोटिल बाइक चालक श्रीं राम ने बताया कि अपनी साली चांदनी (19) पत्नी सूरज कुमार निवासी ग्राम सलाइयाडीह थाना कोन और उनके पति को बैठा कर बीड़र गांव से दुद्धी की तरफ आ रहे थे कि नीली–लाल बत्ती लगा मजिस्ट्रेट लिखा बोलेरो UP 64BT5080 अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी जिससे हमलोग गंभीररूप से चोटिल हो गए। चांदनी 3 माह की गर्भवती है जिसकी सिर में चोट लगी है। दुर्घटना में चोटिल श्री राम और चांदनी का प्राथमिक उपचार खबर लिखे जाने तक जारी था। उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello








