सोनभद्र (दुद्धी) भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर इकाई के नेतृत्वकर्ता निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ट्रैप टीम प्रभारी थाना एण्टी के करप्शन मीरजापुर मण्डल मीरजापुर के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम द्वारा मंगलवार को दुद्धी के एक श्रृंगार स्टोर की दुकान से रुपये 30,000/- विद्युत बिल संशोधन के लिए रिश्वत लेते हुए विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। टीम द्वारा बताया गया कि वार्ड नंबर तीन स्थित एक श्रृंगार स्टोर के संचालक नीरज कुमार गुप्ता की शिकायत पर टीम द्वारा उनकी दुकान से विद्युत बिल संशोधन के नाम रिश्वत लेते 30,000 रुपए के साथ दुद्धी सब स्टेशन पर तैनात टेक्नीशियन (टीजी2) जावेद अंसारी पुत्र निसार अहमद निवासी गोधन थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली। जो 2013 से विद्युत विभाग में कार्यरत था उसके साथ संविदाकर्मी अशोक कुमार भारती निवासी मगहरा, चुनार, मिर्जापुर जिसकी तैनाती 2021 में उसके रिश्तेदार जेई द्वारा तैनाती दी गई थी को को रंगे हाथ गिरफ्तार की गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। टीम की इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अब भी कई विद्युत विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी इन कार्यों में लिप्त हो कर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे है। कुछ दिन पूर्व एक जेई पर पैसा लेने का आरोप एक शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया था लेकिन मामला ढंडे बस्ते में चला गया। लोगो की माने तो कई विभागों में रिश्वत का खेल बड़े पैमाने पर चल रही है आगे भी एण्टी करप्शन की टीम को कार्यवाही करनी चाहिए।
Author: Pramod Gupta
Hello









