December 14, 2025 12:52 pm

एनसीएल बीना परियोजना के खदान से चोरी हुए डंपर के इंजन की बरामदगी, एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 193/2025, धारा 303(2) BNS के तहत एनसीएल बीना परियोजना के खदान से चोरी हुए डंपर के इंजन की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चोरी एवं अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। आज दिनांक 02.12.2025 को थाना शक्तिनगर पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2025, धारा 303(2) BNS के अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना खदान से चोरी हुए डंपर के पुराने इंजन की चोरी का खुलासा करते हुए रामसजीवन पुत्र स्व. देवमूरत निवासी ककरी थाना अनपरा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया डंपर का इंजन ग्राम कोहरौल के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम थाना शक्तिनगर, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना, हे0का0 मानसिंह यादव,
का0 अमृतलाल

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!