सोनभद्र (दुद्धी) विंध्याचल मंडल की एंटी करप्शन टीम ने दुद्धी में कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के टीजी-2 कर्मचारी और एक संविदा कर्मी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी एक श्रृंगार स्टोर संचालक से बिजली बिल कम कराने और बिल संशोधन के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार कर्मचारियों को दुद्धी थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 769









