December 14, 2025 12:19 pm

 नाश्ता बनाते समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से पति झुलस गए, महिला ने भागकर अपनी जान बचाई

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में मंगलवार सुबह नाश्ता बनाने के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना में महिला भागकर अपनी जान बचा गई, जबकि आग बुझाने गए उनके पति झुलस गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। अनपरा नगर पंचायत वार्ड 2, भगतसिंह नगर मोहल्ला डिबुलगंज निवासी रहिस खान ने बताया कि सुबह लगभग 8:00 बजे उनकी बहु नाश्ता बना रही थी। अचानक सिलेंडर में आग लगने से बहु ने शोर मचाया और भाग कर अपनी जान बचाई। आवाज सुनकर बेटा इम्तियाज शेख मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। उसे सबसे पहले नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!