December 14, 2025 1:21 pm

नेमना में कल बुधवार 3 दिसम्बर को लगेगा बिजली बिल राहत कैम्प

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)शासन के निर्देश पर बिजली बितरण निगम की ओर से नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर से पोषित ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नेमना गाँव में पंचायत भवन पर कल बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए बिजली बिल राहत कैम्प का आयोजन किया गया है।योजना का लाभ लेने के लिए बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं को एक मिनट का मीटर रीडिंग वीडियो कनेक्शन नम्बर लाना जरूरी है।पहले आएं पहले छूट का लाभ पाएं की योजना में मूल बकाए पर 25 प्रतिशत की छूट के साथ सरचार्ज और ब्याज में सम्पूर्ण माफी के साथ किस्तों में भी बिल जमा कराने की सुविधा के साथ हर उपभोक्ता के लिए अत्यंत लाभदायक योजना लायी गयी है।अवर अभियंता बिहारी लाल ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि समय से नेमना कैम्प में कल बुधवार 3 दिसम्बर को पहुँच कर योजना का लोग लाभ उठाएं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!