सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने कार्रवाई की। थाना पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारण्टी अभियुक्त सोमारू पुत्र देवशाह ग्राम लभरी थाना पिपरी, राम सूरत खरवार पुत्र अमरजीत खरवार निवासी पद्मिनी होटल के पीछे मुर्धवा रेणुकूट थाना पिपरी दोनों अभियुक्तों को दिनांक 02.12.2025 को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी।उ0नि0 रविशंकर पाठक थाना पिपरी। हे0का0 शंकर लाल चौकी रेणुकूट। हे0का0 मनीष सिंह चौकी रेणुकूट।
Author: Pramod Gupta
Hello









