December 14, 2025 1:17 pm

ग्राम खजूरी में 2020–25 तक के हैंडपंप बोर/रिबोर में व्यय धनराशि की आरटीआई के तहत मांगी जानकारी

सोनभद्र:दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी में कही हैडपंप बोर /रिबोर ,मनरेगा की हाजिरी में कही बड़े पैमाने पर घोटाला तो नहीं हो गया,यह अंदेशा व्यक्त करते हुए प्रमोद कुमार गुप्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत पंचायती राज विभाग/जन सूचना अधिकारी को 13 अक्टूबर को आवेदन भेजा था।जिसमें

 

1. आपके रिकार्ड के अनुसार उपरोक्त गाँव में वर्ष 2020 से वर्तमान में अब तक 2025 तक कुल कितने हैण्डपम्प लगवाए गये है? उनकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध कराएँ-

*स्थान का नाम जहाँ हैण्डपम्प लगा है।

* हैण्डपम्प लगाये जाने की तारीख।

*हैण्डपम्प के लिए खर्च की गई राशि।

* हैण्डपम्प की वर्तमान स्थिति (चालू व ठीक / चालू, खराब/बन्द)

* कितने हैण्डपम्प रिबोर किये गये

* प्रत्येक मरम्मत पर व्यय की गई राशि का विवरण दें।

2. क्या सरकार द्वारा इन हैण्डपम्पों की नियमित जाँच कराई जाती है? यदि हां तो इनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम, पद व जिम्मेदारियां बताए।

3. आखिरी बार इन हैण्डपम्पों की जॉच कब की गई? जॉच अधिकारी का नाम एवं पद बताएं साथ ही जॉच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराएं।

4. किसी गाँव में हैण्डपम्पों की संख्या का निर्धारण किस आधार (जनसंख्या/क्षेत्रफल / विस्तार/अन्य) पर किया जाता है? इससे संबंधित नियमों, दिशानिर्देशों व शासनादेशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराएं।

5. ग्राम पंचायत खजुरी में कितनी बार खुली बैठक हुई है, और बैठक में कितने वार्ड सदस्य उपस्थित है, और बैठक में दिये गये प्रस्ताव व कार्यवाही रजिस्टर की प्रमाणित प्रति देवें।

6. वर्ष 2020 से 2025 में मनरेगा के तहत कितने कार्य कराया गया है, उसकी प्रमाणित प्रति दें।

 

आवेदक प्रमोद गुप्ता पुत्र चंद्रिका प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम खजूरी ब्लाक दुद्धी ने बताया कि लोक सूचना अधिकारी का 30 दिन में कोई जबाब जबाब नहीं आया।फलस्वरूप सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 19 (1)के तहत प्रथम अलीप किया हु।

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!