सोनभद्र (दुद्धी) कस्बे के म्योरपुर तिराहे पर स्थित पुलिस महिला सहायता केंद्र के पास रविवार की शाम यातायात माह के समापन पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया गया। इस दौरान गुलाब का फूल एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने की अपील करते हुए उन्हें जागरूक किया और उनके यात्रा के मंगलमय की कामना किया। इस अनोखे पहल को देख अन्य नागरिकों ने पुलिस की काफी सराहना की, इस अवसर पर एसएसआई सुरेश चंद द्विवेदी, कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद, एसआई, राधेश्याम एसआई अखिलेश पाठक, एसआई चंदन गिरी, हेड कांस्टेबल महताब खालीद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 213









