December 14, 2025 1:48 pm

एएनएम सेंटर की एएनएम सिंधु देवी पर अबैध धन वसूली का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। नव सृजित विकास खण्ड पीपरखाड़ स्थित एएनएम सेंटर की तैनात एएनएम सिंधु देवी पर पांडुचट्टान क्षेत्र की महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि एएनएम कार्य के दौरान अवैध धन वसूली, धमकी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती हैं। पीड़ित पूजा देवी, रीता, मालो देवी सहित कई महिलाओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र को पंजीकृत पत्र भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि गरीब महिलाओं से डिलीवरी के नाम पर धमकाकर पैसे वसूले जा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि धन न देने पर एएनएम द्वारा यह धमकी दी जाती है कि उनके बच्चों को मिलने वाला सरकारी लाभ रोक दिया जाएगा।स्थानीय लोगों के अनुसार, एएनएम सिंधु देवी पर पिछले वर्ष भी अवैध वसूली का आरोप लगा था, जिसके बाद विभाग ने उनका स्थानांतरण ओबरा तहसील कर दिया था। लेकिन कथित प्रभाव के चलते वह पुनः पीपरखाड़ केंद्र पर वापस तैनात कर ली गईं। इधर पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में हाल ही में एक असामयिक मौत हुई थी, उसी तनाव के बीच एएनएम द्वारा किया गया मानसिक और आर्थिक शोषण उनकी पीड़ा बढ़ा रहा है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्वती, बिन्दु, सुगवंती, काली, कुन्ती और सीमा देवी शामिल रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!