December 14, 2025 1:06 pm

कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार

– विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने उसे उस समय दबोच लिया जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके क्रम में अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।

कफ सीरप बरामदगी का संपूर्ण प्रकरण

दिनांक 18.10.2025 को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 कफ सीरप की शीशियाँ बरामद की गई थीं। इसके अलावा आरोपी बृज मोहन और शिवहरि की सूचना पर पुलिस ने गाज़ियाबाद में संयुक्त कार्रवाई कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप और ₹20 लाख नगद फंडिंग बरामद की थी। जांच में खुलासा हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से नकली बिलिंग कर विभिन्न जिलों में अवैध रूप से कफ सीरप की सप्लाई की जा रही थी। एसआईटी की जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी एवं सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी वित्तीय लेन–देन का खुलासा हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि अधिकतर फर्में कागजों पर ही मौजूद थीं। पुलिस ने सभी संलिप्त बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है।

नया अभियोग पंजीकरण

दिनांक 29.11.2025 को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 1191/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 27(A), 29 NDPS Act के अंतर्गत नया अभियोग दर्ज कराया गया। अभियोग में उल्लेख है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा० लिमिटेड द्वारा 01.04.2024 से 23.08.2025 तक कुल 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup अवैध रूप से काले बाजार में बेची गईं।

जिन जनपदों में आरोपी वांछित था

जनपद चंदौली, जनपद जौनपुर, जनपद गाज़ीपुर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!