सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) सरकार के बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत नधिरा और बीजपुर उपकेंद्र से पोषित ग्रामीण क्षेत्र में 3 दिसम्बर को नेमना 5 दिसम्बर को बकरिहवा 6 दिसम्बर को नधिरा 9 दिसम्बर को बीजपुर 16 दिसम्बर बीजपुर उपकेन्द्र 20 दिसम्बर नधिरा 23 दिसम्बर रजमिलान 25 दिसम्बर खम्हरिया और 30 दिसम्बर को पिण्डारी में बिजली बितरण निगम के अधिकारियों ने राहत कैम्प कैम्प का आयोजन किया है। इस दिन सम्बन्धित उपकेंद्र के अवर अभियंता टीजीटू लाईनमैन कैम्प में मौजूद रहेंगे।उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि बिजली बिल बकायेदारों के लिए यह सुनहरा अवसर है।छूट योजना के अंतर्गत कैम्प में मूल बकाए पर 25% की छूट के साथ सरचार्ज और ब्याज में सम्पूर्ण माफी किया जाएगा।योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। बकायेदार किस्तों में भी सुविधा नुसार बिल जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय कुछ निर्धारित धनराशि जमा कर उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने से न चूके अन्यथा योजना के समाप्त होने पर कनेक्शन विच्छेदन के साथ बकाए बिल की वसूली के लिए अभियान चलेगा तो उपभोक्ताओं को अनावश्यक कानूनी परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।
Author: Pramod Gupta
Hello









