सोनभद्र। अवैध तरीके से तेज आवाज करने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई के तहत पुलिस प्रशासन ने साइलेंसरों को हटवाकर उन्हें जेसीबी से नष्ट कराया। कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल कुमार, यातायात क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण कांत शुक्ल की मौजूदगी में की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बुलेट में लगाए जाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं और इससे आम जनता को भारी परेशानी होती है। अभियान के दौरान ऐसे सभी जब्त साइलेंसरों को मौके पर ही रद्द (नष्ट) कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जिले में ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 340









