December 14, 2025 1:24 pm

पुलिस की मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गिरफ्तार, 7 गोवंश बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना रायपुर व थाना मांची पुलिस की संयुक्त टीम ने खलियारी–दरमा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पिकअप वाहन से 07 राशि गोवंश, अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, मोबाइल फोन तथा पिकअप वाहन बरामद किया। दिनांक 29/30 नवंबर 2025 की रात लगभग 00:30 बजे संयुक्त पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तेज गति से भागे और कच्चे रास्ते में वाहन फँस गया। दोनों बदमाश जंगल की ओर भागे। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त जियाउल उर्फ जियाउद्दीन ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसकी गोली प्रभारी निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गई। जवाबी कार्रवाई में जियाउल उम्र 28 वर्ष निवासी खुटहनियां थाना करमा के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर CHC वैनी भेजा गया। दूसरा अभियुक्त रिशु यादव उर्फ विकास यादव उम्र 26 वर्ष निवासी नकबई सतौन्हा थाना घोरावल मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुलासा दोनों ने स्वीकार किया कि वे 07 गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे। पशु प्रमोद, शिवमंगल यादव, विनोद व गोरख खटिक द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे और इन्हें बिहार के चैनपुर क्षेत्र के बिचौलियों भगवान यादव एवं विकास यादव के निर्देश पर आगे बंगाल भेजा जाना था जहाँ बध हेतु आपूर्ति होती है। धनराशि सभी में बराबर बाँट दी जाती थी। थाना रायपुर पर धारा 109 BNS, 3/25 Arms Act, 3/5A/5B/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह सहित रायपुर एवं मांची थानों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!