सोनभद्र (दुद्धी) डूमरडीहा सब स्टेशन के मनबसा निवासी युवक कुंदन कुमार सहित अन्य के विरुद्ध विद्युत विभाग के अवर अभियंता द्वारा 18 नवंबर को राबर्ट्सगंज विद्युत थाने में चोरी का मुकद्दमा दर्ज कराया है। पीड़ित कुंदन ने मुकदमा की जानकारी होने पर गुरुवार को आईजीआरएस के माध्यम से प्रबंध निदेशक को शिकायत की है साथ ही एक्स के माध्यम से भी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विगत दो वर्षों से करीब 35 शिकायत ट्यूटर आईडी से गांव की विद्युत समस्याओं का करता आया हु।विद्युत विभाग द्वारा ज्यादातर मामलों को निस्तारित नहीं की कई मामलों में पैसे की भी डिमांड की गई। तार बदलवाने के लिए एक बार अवर अभियंता द्वारा पैसे का डिमांड किया गया था तो एक संविदाकर्मी लाइन मैन को ऑनलाइन 800 रुपए का पेमेंट किया था। आरोप लगाया कि 17 नवंबर को विद्युत विभाग के एसडीओ अवर अभियंता संविदाकर्मी लाइन मैन द्वारा मेरे टोले में चेकिंग के दौरान घर से दूर लगे कुएं में तीन सबमर्सिबल और दो टुल्लू लगे हुए थे उसने मेरा कोई भी नहीं था लेकिन मुकदमे में मेरा मोटर दिखाकर मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस मामले में एसडीओ विद्युत तीर्थराज ने बताया कि इस संबंध में एसडीओ दुद्धी तीर्थराज कुमार ने कहा कि उस दिन मनबसा गांव जितने लोग का अवैध कनेक्शन पाया गया था उनपर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं पैसे के लेन देन संबंधी बात पर कहा कि ये जांच का विषय है जांच कर कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में अभी हमारे पास कोई शिकायत नहीं आया है शिकायत मिलने पर जांच किया जाएगा। जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाने की बात कही।
Author: Pramod Gupta
Hello









