सोनभद्र (दुद्धी) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी में साफ सफाई को लेकर शिकायतकर्ता दीपक गुप्ता ने 24 अक्टूबर को आईजीआरएस पर एक शिकायत की थी। जिसमें अवगत कराया था कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी द्वारा गांव में साफ सफाई नहीं किया जाता है न ही कराया जाता है,जिससे सड़क के किनारे बनी नालियां जाम है साथ ही सड़क के किनारे झाड़ झंखाड़ बड़े हुए है। शिकायतकर्ता के निस्तारण में एडीओ पंचायत द्वारा दो दिवस के अंदर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की गई। नालियों की साफ सफाई का कार्य शुरू कराया गया लेकिन आधा अधूरा ही सफाई हो सका। नालियों के बीच में केवल करीब 2 से 3 सौ मीटर तक ही नालियों की सफाई कराई गई शेष नालियों जाम नालियों को जस का तस छोड़ दिया गया। जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधितों द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित किया जा रहा है जबकि गांव में साफ सफाई का कार्य की केवल खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीण रामेश्वर प्रसाद, गणेश कुमार ,रविराज रमेश कुमार आदि ने बताया कि पिछले दिनों मजदूरों से नाली सफाई का कार्य कराया गया लेकिन अभी भी अधूरा ही है। अधूरा सफाई कराकर धन का दुरुपयोग किया गया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









