December 12, 2025 5:39 am

कानून किताबों में, धुआँ सड़कों पर-नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ता प्रदूषण

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज (समर सैम) बढ़ौली आदर्श तालाब से DM कटरा तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन सुबह नगर पालिका की सफाई टीम झाड़ू लगाकर कचरा समेटती है, लेकिन कचरे के निस्तारण का तरीका गंभीर चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क से निकाले गए प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के बजाय मौके पर ही आग लगा दी जाती है। प्रतिदिन होने वाली इस प्रक्रिया से क्षेत्र में भारी मात्रा में धुआँ फैलता है, जिसकी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। ओवरब्रिज के नीचे भी इसी तरह प्लास्टिक जलाने की घटनाएँ नियमित रूप से देखने को मिलती हैं, जहां सुबह के समय पूरा क्षेत्र जहरीली धुंध की परत में ढक जाता है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक जलाने पर डाइऑक्सिन, फ्यूरान तथा अन्य जहरीले रसायन निकलते हैं, जो कैंसर, दमा, दिल के रोग और फेफड़ों के संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यह प्रक्रिया न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के विपरीत भी है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका की इस कार्यशैली पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि जब स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासन की ओर से कड़े आदेश हैं, तब खुले में प्लास्टिक जलाना नियमों की खुली अवहेलना है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित जांच व कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!