सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नधिरा गाँव मे एक दर्दनाक घघटना सामने आई गाँव के ही खरवारी टोला में गुरुवार को एक अधेड़ का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुं शव को कुएं से बाहर निकलवाया पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतक की पहचान नधिरा खरवारी टोला निवासी 48 वर्षीय लालशाय पुत्र राजबली के रूप में हुई है। मृतक के बेटे भोलेनाथ ने बताया कि पिता लालशाय मंगलवार रात को घर से निकले थे, काफ़ी देर होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। परिवार ने बुधवार को दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह पड़ोसी रामगोपाल की बहू कुएं में पानी भरने गई, तो उसने कुएं में एक शव को तैरते हुए देखा। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान और बभनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अग्रिम कार्यवाई मे जुट गयी है। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जारही है।









