January 15, 2026 5:34 pm

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गरीबों का उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने किया रक्तदान गरीबों, नौजवानों, किसानों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के मसीहा रहे नेताजी को श्रद्धांजलि

सोनभद्र। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में जिला अस्पताल सोनभद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों को कंबल वितरण, मिष्ठान वितरण तथा कवियों को साल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम स्थल पर नेताजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव गरीबों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आदिवासियों सहित हर कमजोर तबके के मसीहा थे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक सभी वर्गों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि नेताजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में विभिन्न वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने का नियम बनाया, जिसे आज भी देश याद करता है।

अखिलेश यादव नेताजी के रास्ते पर- सपा नेताओं का वक्तव्य

सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हर समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। नेता बोले कि समाजवादी सरकारों की नीतियों के कारण ही आज विभिन्न क्षेत्रों में हर समाज के लोग-प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष-बनकर समाज के उत्थान में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार फिर से गरीब वर्गों को पिछड़े हालात में धकेलने का प्रयास कर रही है, जिसका सपा कार्यकर्ता मजबूती से विरोध करेंगे।

भाजपा सरकार गरीबों को सड़क पर ला रही है- पूर्व विधायक

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, तथा पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि नेताजी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में आने के बाद से गरीब समाज को हाशिये पर धकेल रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विजय यादव, संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, गीता गौर, सरदार पारब्रह्म सिंह, वेदमणि शुक्ला, अशोक पटेल, सत्यम पांडे, त्रिपुरारी गौड़, मन्नू पांडे, रमेश सिंह यादव, मंदाकिनी पांडे, निधि पांडे, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सनी पटेल, परशुराम यादव, विमलेश, प्रमोद, जितेंद्र बियार, लललू भारती, हिदायत उल्ला खान, दशरथ, मुकेश सिंह, दीपक केसरी, विमलेश पटेल, लालव्रत, दीनानाथ अग्रवाल, सूरज मिश्रा, अखिलेश, फारूक अली, जिलानी, अजीत मौर्य
सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!