January 14, 2026 11:10 pm

एस०एस० राय का बहुआयामी व्यक्तित्व थें: डॉ. अर्जुन दास केसरी

– अर्थशास्त्री व RSM इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एस.एस. राय की जयंती मनाई गई

सोनभद्र। शिवि सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री तथा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय (एस.एस. राय) की जयंती शुक्रवार की देर शाम उनके निराला नगर स्थित निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के साथ आयोजित सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात लोक साहित्यकार एवं लोकवार्ता शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. अर्जुन दास केसरी ने कहा कि “एस.एस. राय का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे शिक्षक, खिलाड़ी, कलाकार, पर्यटक, शिक्षक नेता होने के साथ-साथ सनातन धर्म के पोषक थे। वे विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलनों से भी जुड़े रहे और उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ संचालक शिव शंकर गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व विज्ञान प्रवक्ता भइयालाल सिंह, साहित्यकार पारसराम मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने एस.एस. राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर राय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार केसरवानी ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से अविनाश शरण, आशुतोष शरण, सुधीर शरण, ज्ञानेंद्र शरण, जया राय, डॉ. आनंद शरण राय, डॉ. गोविंद सिंह, एडवोकेट जे.पी. सिंह, विनोद चौबे, राजेश बंसल, शिव सांवरिया, अब्दुल हई, मुन्ना भाई, फारूक अहमद, डॉ. एस.एन. सिंह, आनंद बहादुर सिंह, हर्षवर्धन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!