January 14, 2026 10:06 pm

एमपी से यूपी में बालू परिवहन का खेल टैक्स चोरी कर सरकार के राजस्व को चूना

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से विभिन्न नदियों खदानों से यूपी के बीजपुर सोनभद्र में बगैर आईएसटीपी परमिट के बालू, बोल्डर, गिट्टी का परिवहन और विभिन्न कम्पनियों में सप्लाई के खेल से सरकार के टैक्स की चोरी कर राजस्व को करोड़ों रुपए महीना चूना लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि सम्बन्धितों से सेटिंग गेटिंग की बदौलत यह खेल वर्षों से अनवरत फलफूल रहा है। सूत्रों पर विश्वास करें तो प्रतिदिन लगभग 50 से 60 हाइवा बालू बोल्डर स्थानीय परियोजना सहित निजी ब्यवसायियों और जरूरतमंद लोगों तक ऊंचे दाम पर पहुँचाया जा रहा है। अंदर खाने से मिली जानकारी पर विश्वास करें तो बैढन खनिज कार्यालय में बैठे विभाग के एक अधिकारी सहित वन महकमे के रेंजर और ठेकेदार तथा पुलिस विभाग की मिली भगत से यह खेल अनवरत जारी है। बताया जाता है कि एक प्रान्त से दूसरे प्रान्त में बालू परिवहन के लिए आईएसटीपी परमिट अनिवार्य किया गया है लेकिन खनन माफियाओं और सप्लायरों की मिली भगत से आईएसटीपी परमिट न कटा कर खदान से पहुँच तक रास्ते मे रोकटोंक करने वाले सम्बन्धितों में बंदरबांट कर सरकार को पलीता लगाया जा रहा है। कहा जाता है कि परियोजना में बिल पास कराने के लिए केवल रॉयल्टी की जरूरत पड़ती है वहाँ आईएसटीपी पेपर की जरूरत नही है इसी का लाभ लेकर सप्लायर आईएसटीपी परमिट पर खर्च होने वाला लाखों रुपया प्रतिदिन बचा कर करोडों रुपया महीना टैक्स चोरी कर राज्य सरकार को चूना लगाने में मस्त हैं। जानकारी के लिए खनिज अधिकारी सिंगरौली एके राय को फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नही हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!