December 12, 2025 6:58 am

ब्रेकिंग, सड़क हादसे में युवक की मौत

सोनभद्र (दुद्धी)कोतवाली क्षेत्र के जाबर/शाहपुर गांव से गुजरने वाली रीवा –रांची मार्ग पर कनहर पुल से पहले आज सुबह एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे दुद्धी की ओर से जा रही एक पिकअप ने होंडा बाइक सवार KA 01EC 1667 घुमा निवासी विश्वनाथ यादव (44) पुत्र रामचंद्र यादव को जोरदार टक्कर मारी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।घटना स्थल से कुछ दूर आग ताप रहे जाबर निवासी दीपक कुमार को पिकअप और बाइक की टक्कर की आवाज सुनाई दी तो उसने मौके पर सड़क हादसा देखा और घटना की सूचना देने कोतवाली वह बाइक से गया।सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक के आधार कार्ड के आधार पहचान की और परिजनो को सूचना दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!