सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डाकघर की धनराशि गबन कर पुलिस को भ्रमित करने के लिए ‘लूट’ की झूठी कहानी रचने वाले डाक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त वाजिद पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम चितोरा पोस्ट मंडी खेरा, जनपद नूह (हरियाणा) ने पुलिस को लिखित सूचना देकर दावा किया था कि वह सुअरसोत खुर्द डाकघर से ₹1,80,000/- और तीन रजिस्टर लेकर पैदल जा रहा था। मरकरी पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका बैग छीन लिया और विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
जांच में खुलासा—खुद गबन किया था पैसा
19 नवंबर 2025 को निरीक्षक, डाकघर रॉबर्ट्सगंज उपमंडल अंजनी कुमार राय ने पुलिस को सूचित किया कि वाजिद ने सुअरसोत खुर्द डाकघर की ₹1,69,387/- राशि का गबन कर लिया है। जांच में पाया गया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से धनराशि हड़पी और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। इस प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–1158/2025, धारा 316(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।डाक विभाग द्वारा खोजे जा रहे वाजिद को पुलिस ने 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क, कांस्टेबल रामसिंह यादव चौकी चुर्क
Author: Pramod Gupta
Hello









