सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए खदान हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में कई मजदूरों के दबे होने और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाओं के बाद ओबरा थाना पुलिस ने खदान मालिक एवं दो पट्टाधारकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया कि खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और निर्धारित गहराई से अधिक ड्रिलिंग की जा रही थी। इसी लापरवाही के चलते शनिवार की दोपहर खदान धंस गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी खदान मालिक और पट्टाधारकों पर लापरवाही, अवैध खनन और मजदूरों की सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। मामले की गहन जांच जारी है और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की बात कही गई है। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करते हुए खदान क्षेत्र को सील कर दिया है और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello








