सोनभद्र। चोपन (समर सैम) जनपद में शनिवार को ऐतिहासिक पल देखा, जब उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, निर्णायक और विकासपुरुष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य आगमन हुआ। मुख्यमंत्री चोपन के रेलवे मैदान में आयोजित आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के विशाल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, जहाँ हजारों की संख्या में उपस्थित जनसैलाब ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चोपन क्षेत्र की सामाजिक और विकास यात्रा में अहम योगदान देने वाले, जनप्रिय नेता एवं चोपन के सम्मानित चेयरमैन उस्मान अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी और वनवासी क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति मिली है। सोनभद्र, जो वर्षों से पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था, आज तेज़ी से सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। समारोह के दौरान चोपन चेयरमैन उस्मान अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और स्थानीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भी चोपन क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में व्यापक विकास का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उन्होंने सोनभद्र को एक बड़ी विकास सौगात देते हुए 548 करोड़ रुपये की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएँ, पुल-पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन और कई जनकल्याणकारी योजनाएँ शामिल हैं। चेयरमैन उस्मान अली द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत जनपद की सामाजिक एकता, भाईचारे और विकास की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आदिवासी नृत्य और जनजातीय गौरव के नारों ने पूरे सोनभद्र को उत्सवमय बना दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









