सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा शनिवार 15.11.2025 को जिलेभर में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी- मिशन शक्ति) के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1209 चालान तथा 05 वाहनों का सीज किया गया। इनमें प्रमुख रूप से- गलत नंबर प्लेट: 150, ड्रिंक एंड ड्राइव: 16, अन्य धाराओं (बिना हेलमेट, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सीट बेल्ट का न उपयोग, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न आदि): 1043, इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा स्थान-स्थान पर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए पम्पलेट वितरित किए गए।अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नशीली अवस्था में वाहन न चलाएं। सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









