December 12, 2025 5:27 am

घर से ससुराल के लिए निकला युवक अज्ञात वाहन से भिड़ंत के बाद मौत

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के सिरसोती फारेस्ट नर्सरी के पास शुक्रवार की रात एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया और काफी देर तक खून से लथपथ युवक सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी युवक को लाद फांद कर एनटीपीसी के धन्वंतरि हॉस्पिटल में दाखिल किया लेकिन डॉक्टर ने देखते ही घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।रात होने के कारण पुलिस ने शव को हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया और शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सोनी पुत्र कमला प्रसाद सोनी उम्र 28 निवासी ग्राम हीरवाह थाना बैढन मध्यप्रदेश बाइक से अपने ससुराल यूपी के थाना क्षेत्र बीजपुर ग्राम नेमना के लिए पत्नी की बिदाई कराने शनिवार की शाम घर से निकला था इसी बीच सुरेंद्र सोनी को सिरसोती फारेस्ट नर्सरी के पास अज्ञात वाहन ढककर मार कर फरार हो गया। सुरेंद्र काफी देर तक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। सुरेंद्र सोनी के ससुर अंजनी सोनी ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय सुदामा सोनी की बेटी से विवाह किया था लेकिन उसकी दुनिया ही बर्वाद हो गयी। इस हृदय बिदारक घटना से ससुराल और मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक से पास लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कराने की माँग की है। एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केश दर्ज कर लिया गया है अन्य कार्रवाई जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!