– चोपन रेलवे ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
– “जय बिरसा” के नारों से गूंजा पूरा मैदान
सोनभद्र। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चोपन स्थित रेलवे ग्राउंड पहुँचे, जहाँ उन्होंने जनपद को बड़ी सौगात देते हुए 425 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरा मैदान “जय बिरसा” के नारों से गूंज उठा। उत्सवमय माहौल में भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा और सम्मान की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 810









