सोनभद्र। डाला (अर्जून सिंह) नगरपंचायत डाला बाजार इन दिनों दुर्दिनों में संचालित हो रहा है। नागरवाशियों को मिल रही सुविधाओ पर भी जिम्मेदार मौन रहे। नगरपंचायत डाला बाजार स्थित शाहिद स्थल पर बना पिंक शौचालय इन दिनों पानी के अभाव में असमंजस में है। वही स्थानीयों ने बताया कि शाहिद स्थल पर लगा शमर्सिबल पम्प खराब होने से पानी के लाले पड़ गए। देखा जाय तो डाला शाहिद स्थल से प्रतिदिन हजारो यात्री आते जाते यात्रा करते रहते है। लेकिन पानी की समस्या घर कर रही है। वहीं बना महिलाओं के लिए पिंक शौचालय अपने बनने पर रोना रो रहा है। लगभग 9 लाख की लागत से बने शौचालय में बोरिंग के साथ समर्सिबल भी लगा है लेकिन वह वर्षों से बंद पड़ा है। मात्र यात्री सेड पर बने पानी टंकी के बोरिंग से किसी तरह संचालित कर खानापूर्ती की जा रही है। वह भी खराब है।
इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी से टेलीफोन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन महोदय का फोन रिसीव नहीं हुआ।
Author: Pramod Gupta
Hello









