February 12, 2026 3:27 am

सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर दो घायल

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर सोमवार की शाम गढ्ढा बचाने के चक्कर मे बाइक से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसी बाइक पर बैठ कर सफर कर रहे दो अन्य युवकों को भी हल्की चोट आयी है।मौके पर पहुँचे राहगीरों ने तत्काल एसएचओ बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह को फोन पर जानकारी दी एसएचओ को सूचना के बाद तत्काल डायल 112 पुलिस के जवानों ने पहुँच कर तीनो को एनटीपीसी के धन्वंतरि हॉस्पिटल भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया लेकिन सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल राम सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र लगभग 22 निवासी ग्राम सिरसोती टोला नकटू को भर्ती कर इलाज शुरू किया।बताया गया कि नेमना नकटू के जंगल मे बाइक सवार गढ्ढा बचाने के चक्कर मे एक बाइक में भीड़ गए थे।इसी दौरान एक दिन पूर्व एक बाइक चालक बीजपुर से नेमना घर आते समय नकटू में पेट्रोल पंप के पास एक खड़े डम्फर में पीछे से घुस गया जिसमें भीम पुत्र रामजी बैश्य निवासी नेमना को गम्भीर चोट आयी है जिसका इलाज बैढन में किया जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!