सोनभद्र। दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के दृष्टिगत सोनभद्र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन चेकिंग और निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को हाई अलर्ट पर रहते हुए प्रभावी पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति हर समय बनी रहनी चाहिए। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









