November 18, 2025 2:56 am

मायके पक्ष ने भाजपा नेता के पुत्र पर पत्नी की हत्या का लगाया आरोप- गैर महिला से संबंध को लेकर होता था विवाद

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने मृतका के पति जो एक भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है, हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका शिखा शुक्ला उम्र 24 वर्ष पत्नी सुनील शुक्ला की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। बीती रात शिखा की मौत की खबर से परिजन स्तब्ध रह गए। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मृतका के भाई अनुप पांडेय ने बताया कि बहनोई सुनील शुक्ला का गांव की एक अन्य महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर बीते तीन महीनों से घर में विवाद चल रहा था। कई बार गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भाई ने बताया कि बहन जब भी परेशान होती थी, मोबाइल के जरिए परिवार को संदेश भेजती थी। सोमवार रात को भी उसने विवाद की जानकारी दी थी। सुबह सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है, लेकिन मायके पक्ष के पहुंचने से पहले शव को फंदे से उतार दिया गया था। आरोप है कि घटना के बाद से पति सुनील शुक्ला घर से फरार हैं। मृतका के भाई अनुप पांडेय ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। अगर किसी की पत्नी आत्महत्या करती है तो पति फरार क्यों होगा? मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। मृतका के ससुर सुरेश शुक्ला जो भाजपा नेता बताए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात बहु ने लूज मोशन की बात कहकर अलग कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब कमरा नहीं खुला तो खिड़की से देखा गया कि वह फंदे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और तुरंत पुलिस व मायके पक्ष को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!