सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की धर्मपत्नी तथा किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी चारु चौधरी के जन्मदिन पर जनपद सोनभद्र में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर (युवा) प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी, जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, विकास पाण्डेय, रामसेवक सिंह पटेल, अभय सिंह पटेल, विजय केसरी, दीपक गुप्ता, रिंकू प्रजापति, अनमोल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चारु चौधरी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 337









