January 15, 2026 5:24 pm

4 नवम्बर को होगा जनपद स्तरीय “युवा उत्सव” का आयोजन

– मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बैठक सम्पन्न, सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी की होगी झलक

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के दृष्टिगत गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक दो वर्गों में किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि यह आयोजन 4 नवम्बर, 2025 को विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा, रॉबर्ट्सगंज में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान प्रतिभागी युवा सांस्कृतिक विधाओं डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनोवेशन ट्रैक के तहत साइंस मेला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आईटीआई कॉलेजों से चयनित युवा वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक अवधारणाओं व मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। सीडीओ ने बताया कि प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी, 2026 तक 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा निजी शिक्षण संस्थानों के कलाकार भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को 4 नवम्बर की सुबह 9:00 बजे स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
जनपद स्तर के विजेता कलाकारों एवं युवा वैज्ञानिकों को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर दिया जाएगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अनुज त्रिपाठी, रवि शंकर कुशवाहा एवं विकास दूबे उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!