– मानवीय संवेदनशीलता और समझदारी से पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
सोनभद्र। थाना करमा पुलिस ने अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचा ली। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को थाना करमा पर सूचना प्राप्त हुई कि चन्द्रेश कुमार 23 वर्ष पुत्र अक्षैवर निवासी थाना करमा आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना करमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चन्द्रेश कुमार को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने न केवल युवक को मानसिक रूप से सहारा दिया, बल्कि काउंसलिंग के माध्यम से उसे आत्महत्या न करने के लिए समझाया। काउंसलिंग के बाद चन्द्रेश कुमार ने पुलिस के सामने आत्महत्या न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पीड़ित के पिता अक्षैवर को भी स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। थाना करमा पुलिस द्वारा समय रहते उठाया गया यह कदम एक बड़ी अनहोनी को टाल गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।
Author: Pramod Gupta
Hello









