– वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग बना किलर रोड, बढ़ रहे हादसे
सोनभद्र। जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के सामने रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अज्ञात युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग अब “किलर रोड” बनता जा रहा है, जहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 295









