December 14, 2025 12:45 pm

दारू पार्टी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, गुप्तांग काटकर फरार हुआ आरोपी

– चुर्क गांव में सनसनी, घायल की हालत गंभीर

सोनभद्र। चुर्क गांव में रविवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान एक युवक पर हुए दर्दनाक हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दारू पीने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक का गुप्तांग काट दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान पप्पू 28 वर्ष पुत्र कमला निवासी चुर्क गांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर अवस्था में पप्पू को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। घायल के पिता ने कुछ अज्ञात युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान राम प्रवेश यादव ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है, वहीं घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!