सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा गो-तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम ने ₹10,000 के ईनामिया वांछित गो-तस्कर केशव पुत्र पच्चू निवासी करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सफलता आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर दी गई दबिश के दौरान मिली। बताया गया कि अभियुक्त मु0अ0सं0 80/25, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। इस प्रकरण में इससे पूर्व चार अन्य गो-तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक सुक्खूराम यादव, कांस्टेबल संतोष सरोज थाना रामपुर बरकोनिया
Author: Pramod Gupta
Hello









