– भाजपा सरकार में दलितों पर बढ़ा जुल्म श्यामलाल पाल
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में श्री पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा है, अपराधियों और सामंतवादियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।” भाजपा शासन में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। सत्ता समर्थक वर्ग द्वारा पीड़ित दलित समाज के लोगों का अपमान किया जा रहा है, जबकि सरकार उनकी नौकरी, आरक्षण और अधिकार छीन रही है। श्री पाल ने कहा कि भाजपा जाए तो निवेश आए, भाजपा जाए तो तरक्की आए, भाजपा जाए तो रोजगार आए और भाजपा जाए तो महंगाई कम हो। उन्होंने कहा कि राज्य की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार के खोखले दावों से जनता त्राहिमाम कर रही है। गरीब और दलित वर्ग को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जबकि अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है, चारों ओर लूट और अव्यवस्था फैली हुई है। इन सब से मुक्ति केवल समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही दिला सकते हैं। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, संजय यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, मुनीर अहमद, महेंद्र पाल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, सत्येंद्र मोहन ओझा, पवन पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









