– अनपरा पुलिस की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद, जांच जारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई। गिरफ्तार प्रकाश उर्फ पताल यादव पुत्र स्व. रामलखन यादव 19 वर्ष, शिवम यादव पुत्र रतनलाल यादव 18 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कुलडोमरी टोला बैरपान, थाना अनपरा, दिनांक 20 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे, यादव ढाबा बैरपान बाजार डिबुलगंज के पास खड़े ट्रक (संख्या UP 64 AT 4429) से चोरों द्वारा 60 किलो चावल, 2 बैटरियां, 50 लीटर डीजल और 1 टेपरिकार्ड चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना अनपरा पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध मु.अ.सं. 173/2025 धारा 305(ए), 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा, हे0का0 रामू राजभर थाना अनपरा, हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा, पुलिस ने बताया कि चोरी से संबंधित सामान की बरामदगी और अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









