सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) वीएसआर वॉलीबॉल टूर्नामेंट कौशल टीम वर्क के साथ खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।टूर्नामेंट के फ़ाइनल में एनटीपीसी सिंगरौली और एनटीपीसी विंध्याचल में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई जिसका समापन एक अविस्मरणीय समापन के साथ हुआ।इस टूर्नामेंट में सिंगरौली की टीम चैंपियन बनी जबकि विंध्याचल टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप परिसर स्थित सोनशक्ति स्टेडियम में वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था जिसमें एनटीपीसी रिहंद विन्ध्याचल और सिंगरौली परियोजना की टीमों ने हिस्सा लिया।टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद थे। मुख्य अतिथि ने चैंपियन और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में अनिल श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को खेलों में दृढ़ता अनुशासन और सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रिहंद में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट न केवल उत्कृष्ट एथलेटिक प्रदर्शन का जश्न मनाया बल्कि टीम वर्क और खेल भावना का भी प्रदर्शन किया सभी टीमों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई।समापन समारोह से पूर्व टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच एनटीपीसी सिंगरौली और विंध्याचल के मध्य खेला गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









