गाज़ीपुर (जमालपुर) स्थानीय बाजार स्थित श्याम बाटिका में रविवार को पूर्वांचल साहू समाज समिति के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महोत्सव, स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक गाज़ीपुर जैकिशन साहू रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर एवं गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जैकिशन साहू ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वदेश और आत्मनिर्भरता के संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस आयोजन का उद्देश्य इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित करना है।” कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “गांधी जी के आदर्शों पर चलकर ही हम एक समतामूलक और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।” कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिराम साहू ने की। इस अवसर पर सह संयोजक दिलीप गुप्ता, रतन गुप्ता (बबलू), रवि शरण गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, दिनेश यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, माया साहू, शीला साहू, राजे साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









