December 12, 2025 6:23 am

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

– रेनुकूट से लौटते समय हुआ हादसा, म्योरपुर क्षेत्र के कमरीडार निवासी थे दोनों

सोनभद्र। थाना म्योरपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना श्रीराम डिग्री कॉलेज, रासपहरी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में मृतकों की शिनाख्त देवेन्द्र पुत्र सतेस तथा इंद्रराज पुत्र शिवसागर, दोनों निवासी कमरीडार, थाना म्योरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रेनुकूट से अपने घर लौट रहे थे, तभी रासपहरी के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!