January 14, 2026 10:34 pm

यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की सघन प्रवर्तन अभियान 351 चालान

सोनभद्र। मिशन शक्ति 05 एवं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में जनपद की यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया, जिसमें काली फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, स्टंटबाजी हुटर आदि मामलों में कुल 351 चालान किए गए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह सघन प्रवर्तन अभियान लगाकर चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात विनोद कुमार के नेतृत्व में काली फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, तीन सवारी बिना नंबर प्लेट, फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, हुटर आदि में कूल चालान-351 किए गए।

यह अभियान यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता फैलाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से असामाजिक व असंवेदनशील प्रवृत्तियों पर नियंत्रण हेतु संचालित किया गया। जनपद पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, स्टंटबाजी एवं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!